- Hindi News
- जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी करने को प्रेरित किया
जवानों को ईमानदारी से ड्यूटी करने को प्रेरित किया
संगरूर| पंजाब होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस विभाग का 52वां स्थापना दिवस गुरमेल सिंह सिद्धू जिला कमांडर पंजाब होम गार्ड्स संगरूर की अगुवाई में जिला हेड क्वार्टर संगरूर में मनाया गया। इस मौके पर होम गार्ड्स के करीब 100 जवानों के अलावा पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ढींडसा , ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर राजवंत सिंह और थाना सदर संगरूर के एसएचओ दीपइंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। जिला कमांडर गुरमेल सिंह सिद्धू ने एसके शर्मा आईपीएस डीजीपी कम कमांडेंट जनरल पंजाब होम गार्ड्स डायरेक्टर सिविल डिफेंस पंजाब चंडीगढ़ द्वारा भेजे गए शुभ संदेश पढ़कर सुनाए और समूह जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी और उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही अनुशासन में रहकर करने के लिए प्रेरित किया गया।
स्थापना दिवस पर जवानों को संबोधित करते हुए अधिकारी।