शहीदों के परिवारों के लिए मांगी सहायता
देशकी सीमाओं की सुरक्षा करने तथा देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए देश की फौज की अहम भूमिका है। इसलिए शहीद सैनिकों के परिवारों की देखभाल करना हमारा प्राथमिक फर्ज बनता है। यह बात डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने डीसी कार्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में हुए एक समारोह में कही। बता दें कि शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता एकत्रित करने के मकसद से इस समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले की व्यापारिक, औद्योगिक, शैक्षिक, समाज सेवी संस्थाओं के नुमाइंदों और डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
थिंद ने समारोह में मौजूद समूह संस्थाओं से अपील की कि देश की खातिर शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की आर्थिक सहायता करने के लिए अधिक से अधिक दान दें। एकत्रित होने वाली राशि को राज्य सरकार के आर्म्स फोर्सेस फ्लैग डे फंड में जमा किया जाता है।
विंग कमांडर राजवंत सिंह डिप्टी डायरेक्टर सुरक्षा सेवाएं बोर्ड संगरूर ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति झंड़ा फंड में दान देने का इच्छुक है तो वह जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी संगरूर के नाम पर चेक दे सकता है या कार्यालय में नकद राशि जमा करवा सकता है।
फंडमें 92,300 रुपए का योगदान किया : इसदौरान डीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने 32,300 रुपए एकत्रित करके झंडा फंड में योगदान किया। इसी प्रकार विभिन्न बैंकों द्वारा 60,000 रुपए के चेक दिए गए। इस मौके पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। मौके पर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, नवरीत कौर सेखों सहायक कमिश्नर जनरल, कैप्टन कर्म सिंह, राज कुमार अरोड़ा, अमरजीत सिंह टीटू, कैमिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान नरेश जिंदल, सचिव राजेश जैन मौजूद थे।
डीसी ने किया संबोधित।
आॅडीटोरियम हाल में समारोह में मौजूद नुमाइंदे कर्मचारी।