मेडल जीतकर लौटे छात्रों का स्वागत
संगरूर |गोल्डनअर्थ ग्लोबल स्कूल के स्टूडेंट्स ने वसंत वैली स्कूल में आयोजित 60वीं पंजाब स्कूल स्टेट थंगटा मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में बढिय़ा पोजिशनें प्राप्त की हैं। स्टूडेंट्स का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र बलदीप सिंह, 12वीं कक्षा के प्रियांशु मित्तल, दुष्यंत कुमार ने पहला स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल जीते। 9वीं कक्षा के छात्र करणवीर सिंह, छठी कक्षा के दक्षदीप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त करके सिल्वर मेडल जीते। छठी कक्षा के दिलप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रबंधक कमेटी के प्रधान तेजिंदर सिंह वालिया, प्रिंसिपल मासूमा सिंघांह वाइस प्रिंसिपल अनीता सहूंजा, कोच लखविंदरजीत सिंह ने बच्चों उनके अभिभावकों को बधाई दी।