\"समाधि में लीन हैं आशुतोष महाराज\'
संगरूर|भारतीय महावीरदल के महासचिव जगमोहन ठाकुर का कहना है कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था है जिसके साथ करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। ऐसे संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के संस्कार को लेकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। आशुतोष महाराज समाधि पर जाने संबंधी अपने सेवकों को बताकर गए हैं। ऐसे में महाराज की देह को संभाल कर रखा गया है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि लोगों की आस्था को देखते हुए पहल के आधार पर सुखद हल निकालें।