यूअद वर्करों ने की सफाई, लगाए पौधे
संगरूर |यूथअकाली दल की ओर से यूअद के मालवा जोन के प्रधान हरपाल सिंह जुनेजा के दिशा-निर्देशों पर सीएम परकाश सिंह बादल वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के जन्मदिन की खुशी में मस्तुआना साहिब में सफाई मुहिम चलाई गई पौधे लगाए गए। यूथ अकाली दल के प्रधान हरप्रीत सिंह ढींडसा ने कहा कि जुनेजा के प्रधान बनने से वर्करों में नया जोश गया है। इस मौके यूथ अकाली दल ग्रामीण के प्रधान सतगुर सिंह नमोल, उप प्रधान शहरी मनीश सिंगला, काला सिंह सरपंच, डा. गोबिंद सिंह, प्रो. देवराज अतरी, रजनी, सतिंदरपाल, केके सिंह, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह, सोहनदीप सिंह, जुगनू मौजूद थे।