पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों को राशन किया वितरित

जरूरतमंदों को राशन किया वितरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |श्री दुर्गासेवा दल ने सिविल अस्पताल संगरूर के लंगर भवन में राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि श्री दुर्गा सेवा दल जरूरतमंदों को राशन देकर सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा करने की इच्छा जाहिर की। संस्था के प्रधान अरूप सिंगला ने बताया कि समारोह में 74 परिवारों को राशन दिया गया है। इस दौरान अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों को दाल रोटी भी खिलाई गई। समारोह में डा. पवन अग्रवाल, शाम लाल ग्रोवर, पवन बांसल, गुरमीत सिंह, नरेश कुमार ठेकेदार, देव राज, दया नंद हंस, अमृत लाल, विजय कुमार, सुशील कुमार, रिंकू, प्रेम चंद शर्मा, दलीप मिसरा, मनोज बांसल, केवल बांसल, देवी सिंगला, गुरदीप, हरिंदर गोयल मौजूद थे।