पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई की साड्डा हक मुहिम शुरू

एनएसयूआई की साड्डा हक मुहिम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| सुनाम (संगरूर)

नेशनलस्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विभिन्न शिक्षा संस्थानों में दस्तक देकर ‘साडा हक’ मुहिम का जिले में आगाज किया। सोमवार को एनएसयूआई की प्रदेश अध्यक्ष दमन बाजवा ने छात्रों की रैलियों को संबोधित किया और जायज हकों के लिए एकजुट होकर छात्रों को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।

शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज तथा सरकारी आईटीआई में छात्रों की विशाल रैली को संबोधित करते दमन बाजवा ने मांग की कि प्रदेश के सभी शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर डिस्पले किया जाए। हेल्पलाइन पर 24 घंटे टास्क फोर्स, छात्राओं अथवा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार होनी चाहिए। राज्य की अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से छात्र वर्ग हताश और निराश है। छात्रों से किए वादे के मुताबिक लैपटाप नहीं दिए गए। सरकार द्वारा मुफ्त शिक्षा देने के वादे किए जा रहे हैं लेकिन शिक्षा संस्थान तक पहुंचने के लिए किसी ट्रांस्पोर्टेशन का प्रबंध तक नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ढाई एकड़ से कम जमीन वाले किसान परिवार के बच्चों को बीए तक की शिक्षा मुफ्त की जाए। एससी बीसी छात्रों की फीस सीधे सरकार दे। अपने वादे के अनुसार सरकार छात्रों को लैपटाप दे। शिक्षा संस्थानों में मुफ्त वाईफाई सुविधा प्रदान की जाए। शिक्षा संस्थानों में छात्रों के आम चुनाव करवाए जाएं। उपस्थित छात्रों ने भरोसा दिलाया कि वे इस मुहिम के साथ जुड़कर अपने अधिकारों की मांग पूरी मजबूती के साथ करेंगे। मौके पर गोबिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह विर्क, शिव कुमार, सुक्खी सिंह, अमरिंदर सिंह आदि हाजिर थे।

सुनाम में छात्रों की रैली को संबोधित करती एनएसयूआई की प्रदेशाध्यक्ष दमन बाजवा।