ट्रैफिक नियमों की करें पालना: सिंह
सुनाम (संगरूर) |कलगीधरपब्लिक स्कूल में पुलिस सांझ केंद्र की टीम की अोर से छात्रों को ट्रैफिक नियमों नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए समागम आयोजित किया गया। इसमें सांझ केंद्र के प्रभारी गुरनैब सिंह सुखपाल सिंह ने नशे से होने वाले शारीरिक मानसिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ट्रैफिक नियमों की पालना करके देश सेवा में योगदान दें। प्रिंसिपल जसवंत कौर हरीका ने कहा कि बच्चों को यदि छोटी आयु में ही जागरूक किया जाए तो समाज में बदलाव सकता है। उन्होंने सभी छात्रों से ट्रैफिक नियम अपनाने की अपील की। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को वाहन नहीं चलाने का आग्रह किया।