पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो लाख दस हजार केसों का किया निपटारा: ठाकुर

दो लाख दस हजार केसों का किया निपटारा: ठाकुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबमानव अधिकार कमीशन के पास पिछले 17 सालों में दो लाख 17 हजार मामले कमीशन के पास आए, जिनमें से दो लाख 10 हजार केसों का निपटारा करके नागरिकों के मानव अधिकारों की सुरक्षा की है। यह बात पंजाब मानव अधिकार कमीशन के सदस्य बलजिंदर सिंह ठाकुर ने कही। वे सोमवार को डीसी कार्यालय के बैठक हाल में सहारा फाउंडेशन की ओर से विश्व मानव अधिकार दिवस पर करवाए सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंनें कहा कि 1997 में पंजाब में मानव अधिकार कमीशन की स्थापना की गई थी। कमीशन के पास इस समय सिर्फ 7 हजार केस लंबित हैं। इनका निपटारा भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन मामलों में से 55 फीसदी मामले पुलिस से संबंधित हैं जबकि 45 फीसदी मामले अस्पतालों, स्कूलों, नगर काउंसिलों, दहेज, घरेलू हिंसा, एनडीपीएस आदि से संबंधित हैं। नागरिकों के मानव अधिकारों के अनुसार गरीबों, बच्चों, महिलाओं, जरूरतमंदों कैदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता भी प्रदान की जाती है।

इस मौके डीसी अर्षदीप सिंह थिंद एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने भी उनको भरोसा दिलाया कि जिले में मानव अधिकारों की हर संभव सुरक्षा की जाएगी किसी से भी बेइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सेमिनार में एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, नवरीत कौर सेखों सहायक कमिश्नर जनरल, सहारा फाउंडेशन के चेयरमैन सर्बजीत सिंह रेखी, भाजपा पंजाब के सचिव जतिंदर कालड़ा, राज कुमार अरोड़ा, रघुवर दियाल गुप्ता, बाबा प्यारा सिंह, दिनेश खन्ना, जगदीश शर्मा, मोहन शर्मा, संदीप दानियां, डा. चरणजीत सिंह उड़ारी, डा. एएस मान, दिलबाग सिंह सोही, हरमोहन सिंह, रजिंदर जोश, दिनेश एडवोकेट, कुलवंत सिंह, सुरिंदर सिंह सोढ़ी, अशोक कुमार, दिनेश ग्रोवर, जगदीश शर्मा, आक्रमण सिंह शम्मी, अभिनंदन चौहान, दीपक ग्रोवर, गुरतेज सिंह, दिनेश, बलजीत सिंह भंगू मौजूद थे।

सेमिनार में मौजूद कमीशन के सदस्य बलजिंदर सिंह ठाकुर अन्य।