पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी: दुल्लो

राज्य सरकार से हर वर्ग दुखी: दुल्लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| सुनाम (संगरूर)

पंजाबकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह दुल्लों की धर्मप|ी और पूर्व विधायक हरबंस कौर दुल्लो ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करके सरकार बनाएगी। इन चुनावों में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

सोमवार को यहां महिला कांग्रेस की अध्यक्ष समाज सेविका कांता पप्पा के निवास स्थान पर पहुंची श्रीमती दुल्लों ने कहा कि वर्तमान सरकार से राज्य से सभी वर्ग दुखी ही नहीं हैं बल्कि इस सरकार से जल्द से जल्द मुक्ति चाहते हैं। राज्य सरकार हर स्तर पर फेल हुई है, बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों को उनकी जिन्सों का पैसा नहीं मिल रहा है, रेत बजरी उचित दाम पर नहीं मिल रहे हैं, युवाओं को बेहतर शिक्षा नहीं और गरीबों को सेहत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, टैक्स का बोझ डाला जा रहा है। शहरियों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने का कांग्रेस विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले काउंसिल चुनाव में लोग इस सरकार को ट्रेलर दिखा देंगे। उन्होंने कांता पप्पा की समाज सेवी गतिविधियों की प्रशंसा करते कहा कि ऐसे प्रयास से समाज को सही दिशा मिलती है। मौके पर नेहा मदान, प्रिया मदान, शिव शक्ति वुमेन क्लब की अध्यक्ष शशी बाला, रंजना सैनी, मोंटी कुमार हाजिर थे।

सुनाम में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ हरबंस कौर दुल्लों।