- Hindi News
- जमीन देने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग
जमीन देने के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग
गांवझनेड़ी की पंचायती जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए एनर्जी डिवेलपमेंट अथार्टी को जमीन देने के प्रस्ताव को रद्द करवाने की मांग को लेकर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने सोमवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।
जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के कन्वीनर मुकेद मलौद ने बताया कि झनेड़ी की पंचायत ने 100 एकड़ पंचायती जमीन 33 सालों के लिए एनर्जी डिवेलपमेंट अथार्टी को सोलर प्लांट लगाने के लिए देने का प्रस्ताव डाला है। जबकि यह जमीन खेतीबाड़ी के योग्य है और इस जमीन पर गांव के कई छोटे किसान दलित खेती करके अपने परिवार पाल रहे हैं। ऐसे में यह जमीन एनर्जी डिवेलपमेंट अथार्टी को देने के प्रस्ताव से गांव के छोटे किसान दलित प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण की नीतियों के तहत जल, जंगल जमीन को निजी कंपनियों को बेचने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जमीन किसी भी कीमत पर एनर्जी डिवेलपमेंट अथार्टी को नहीं देने दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि पंचायत अपना इस प्रस्ताव को तुरंत रद्द करे वरना आने वाले दिनों में संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस मौके सुरजन सिंह झनेड़ी, गोरा झनेड़ी, बेअंत सिंह, अजैब सिंह, राम चंद, अमरजीत सिंह, नायब सिंह आदि मौजूद थे।