पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस वसूलने पर डाइट के सामने धरना दिया

फीस वसूलने पर डाइट के सामने धरना दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रोंने अपनी मांगों को लेकर पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में जिला शिक्षा सिखलाई संस्था (डाईट ) के सामने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दलित छात्रों की पूरी फीस माफ होने के बावजूद फीस वसूल रही है। जिस कारण दलित छात्रों में रोष पाया जा रहा है। यूनियन के जिला नेता शंकर बदरा ने कहा कि पंजाब की प्रत्येक शैक्षिक संस्था में दलित छात्रों की फीस माफ है परंतु यहां जिला शिक्षा सिखलाई संस्था में दलित छात्रों से पूरी फीस वसूल की गई है। उन्होंने कहा कि मेहनत मजदूरी करके गरीब दलित परिवार अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं परंतु ऐसे दलित छात्रों को जानबूझकर आर्थिक तौर पर परेशान करके उनसे शिक्षा का हक छीना जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि डाईट में दलित छात्रों की फीस माफ की गई तो तेज संघर्ष छेड़ा जाएगा।

संगरूर में जिला शिक्षा और सिखलाई संस्था के सामने धरना देकर नारेबाजी करते हुए छात्र।