- Hindi News
- पंचायत की भूमि एनर्जी डेवलपमेंट अथाॅर्टी को नहीं देने की मांग
पंचायत की भूमि एनर्जी डेवलपमेंट अथाॅर्टी को नहीं देने की मांग
गांवझनेड़ी की पंचायती जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए इस जमीन को एनर्जी डेवलेपमेंट अथॉर्टी को देने के पंचायत के प्रस्ताव को रद्द करवाने की मांग को लेकर गांववासी सड़कों पर उतर आए हैं। गांववासियों ने वीरवार को जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी की अगुवाई में वीरवार को शहर में रोष मार्च कर डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया।
उन्होंने जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिला कन्वीनर मुकेद मलौद ने कहा कि गांव झनेड़ी की पंचायत ने पंचायती जमीन एनर्जी डेवलेपमेंट अथार्टी को सोलर प्लांट लगाने के लिए 33 साल के लिए देने का प्रस्ताव डाला है। जबकि यह जमीन खेतीबाड़ी के योग्य है। इस जमीन पर गांव के कई छोटे किसान और दलित खेती करके अपने परिवार पाल रहे हैं। कमेटी के गांव के प्रधान सुरजण सिंह ने कहा कि जब तक यह प्रस्ताव रद्द नहीं होता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नछतर सिंह, अमर सिंह, राम चंद, लाल सिंह, गोरा झनेड़ी , जसदेव सिंह, बिक्कर सिंह, गुरमीत सिंह, छोटा सिंह, मेजर सिंह मौजूद थे।
धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए गांव झनेड़ी के लोग।