- Hindi News
- गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा आरोपी फरार, केस दर्ज
गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा आरोपी फरार, केस दर्ज
19 गाय और बछड़े मिले, हालत नाजुक
भास्करन्यूज |सुनाम (संगरूर)
शहरमें बुधवार की रात को गो भक्तों ने गायों से भरे ट्रक को काबू करके पुलिस के हवाले किया है। इस दौरान आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गए।
गोभक्तों का दावा है कि मानसा क्षेत्र से इन गायों को ट्रक में लादकर उत्तर प्रदेश के किसी बूचड़खाने में ले जाया जा रहा था। ट्रक में गायों को इस कद्र ठूस ठूस कर लादा गया था कि कई गायें बछड़े बुरी तरह से घायल हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात को गोरक्षा दल पंजाब की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि गायों से लदे ट्रक को कुछ लोग यूपी लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और गोभक्तों के सहयोग से ट्रक को जवंदा टी प्वाइंट पर काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
ट्रक से 19 गाय बछड़े मिले हैं। इनमें से कुछ ही हालात बेहद नाजुक थी, जिनका यहां की कल्याण गोशाला में इलाज करवाया जा रहा है। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पशु अत्याचार एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर जतिंदर जैन, कृष्ण कुमार, अशोक गांधी, अनिरुद्ध वशिष्ठ, राजीव कुमार, डॉ. मनोज सिंगला, अजय गर्ग आदि हाजिर थे।
सुनाम में काबू किया गया ट्रक, जिसमें गोवंश ठूंस-ठूंस कर भर रखा था।