पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीएसई के पत्र की कॉपियां जलाई

डीजीएसई के पत्र की कॉपियां जलाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डे-मीलदफ्तरी कर्मचारी और कुक वर्कर यूनियन और डेमोक्रेटिक मिड-डे-मील कुक फ्रंट पंजाब के साझे मंच ने डीजीएसई द्वारा जारी पत्र को तुगलकी फरमान करार देते हुए यहां जिला शिक्षा कार्यालय प्राइमरी के सामने पत्र की कॉपियां फूंककर रोष व्यक्त किया। साझे मंच के कन्वीनर कुलविंदर कौर लोपो और प्रवीण शर्मा जोगीपुर ने डीजीएसई के पत्र की निंदा करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों कुक वर्करों में रोष फैल गया है। अब उनके द्वारा संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जारी कलम छोड़ हड़ताल मांगों को डीजीएसई गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील ठप होकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि डीजीएसई द्वारा उनकी कलम छोड़ हड़ताल मांगों को गंभीरता से लेकर उलटा पत्र जारी करके कर्मचारियों को धमकाया जा रहा है कि यदि तीन दिनों के भीतर काम पर वापस आए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलम छोड़ हड़ताल 10वें दिन भी जारी है और मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने ऐलान किया कि वर्करों द्वारा 13 दिसंबर को लुधियाना में रैली की जाएगी। इस मौके दीपक नागपाल के अलावा जिले के विभिन्न ब्लाकों के नेता मौजूद थे।

रोष व्यक्त करते हुए कर्मचारी।