श्री कृष्ण के भजनों पर झूमे भक्त
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)
शिवनिकेतन धर्मशाला में श्री प्रभु सेवा समिति की ओर से करवाए जा रहे आध्यात्मिक और कीर्तन समागम तीन शाम, श्याम ही श्याम के दूसरे दिन श्रद्धालु भगवान कृष्ण के रंग में पूरी तरह से रंग गए। वृंदावन से आई भजन गायिका पूनम दीदी (साध्वी पूर्णिमा) ने श्रद्धालुओं को बांके बिहारी के गुणगान के माध्यम से नाचने पर विवश कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने गीता संदेश देकर पूरे समाज को सभी बंधनों से मुक्त किया। धर्म अधर्म का पाठ पढ़ाया और आज उसे जीवन में उतारने की जरूरत है।
उन्होंने कई भजन मेरे प्रभु बांके बिहारी, नहीं लागे प्रभु बिन मन, जय बांके बिहारी जय बांके बिहारी आदि प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। समागम में कई मेहमानों का सम्मान किया गया। मौके पर अकाली दल की जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा, गोपाल शर्मा, आरएन कंसल, जतिंदर जैन, भूषण कंसल, मुकेश कुमार, अनूप कुमार, रमेश गर्ग, आदि हाजिर थे।
शिव निकेतन धर्मशाला में भजन पेश करती पूनम दीदी।
धार्मिक समागम में में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।