- Hindi News
- गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट सरोज रानी को किया सम्मानित
गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट सरोज रानी को किया सम्मानित
अकालडिग्री कॉलेज मस्तुआना साहिब में हाल ही में हुई 35वीं पंजाब मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संगरूर की होनहार एथलीट सरोज रानी ने विभिन्न खेल मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
सरोज रानी की इस प्राप्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी संगरूर निर्मल सिंह सिद्धू की ओर से उसे विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। पंजाब मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरोज रानी ने 800 मीटर, 5000 मीटर 10,000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल जीते हैं। सरोज रानी ने पिछले साल भी इन इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीते थे और वह थाइलैंड में भी अपना दमखम दिखा चुकी है। डीईओ निर्मल सिंह सिद्धू, उप जिला शिक्षा अधिकारी तेज प्रताप सिंह सराओ, संदीप नागर, एईओ गुरमीत सिंह, डीएसएस बलविंदर सिंह, सुपरिटेंडेंट कीरती भट्ठल पवन सिंगला ने सरोज रानी को मुबारकबाद दी।
संगरूर में गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट सरोज रानी को सम्मानित करते हुए डीईओ निर्मल सिंह सिद्धू अन्य