भाषण में कमोनिका, राधा खुशबू प्रथम
सरकारीकन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल संगरूर में प्रिंसिपल मनजीत कौर की अगुवाई में कल्पना चावला ईको क्लब की तीसरी तिमाही पर पर्यावरण संभाल को लेकर स्टूडेंट्स के बीच भाषण मुकाबले करवाए गए।
कार्यक्रम ईको क्लब इंचार्ज गुरशरण कौर की अगुवाई में किया गया। मुकाबले में जज की भूमिका कुलजीत कौर लेक्चरर पंजाबी और परमजीत कौर औलख पंजाबी टीचर ने निभाई।
प्रतियोगिता में मिडल वर्ग में कमोनिका सिमरणजीत कौर ने क्रमवार पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाई वर्ग में राधा रानी ने पहला, पायल ने दूसरा डिंपल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सेकेंडरी वर्ग में 11वीं बी की खुशबू पहले, 12वीं काॅर्म्स की वर्षा दूसरे 12वीं की सुनीता रानी तीसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल मनजीत कौर ने विजेताओं को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया। स्टेज संचालन की जिम्मेदारी जगतार सिंह पंजाबी टीचर ने निभाई। मौके पर रेणु रानी लेक्चरर कॉर्म्स, नरिंदरपाल कौर लेक्चरर इतिहास, सीमा सिंगला वोकेशनल टीचर, किरण वोकेशनल टीचर, नीरू वालिया, दर्शना देवी पंजाबी टीचर ने भी शिरकत की।
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए शिक्षक।