प्रोजनी स्कीम की दी जानकारी
संगरूर|पशु पालनविभाग द्वारा नेशनल डेयरी प्लान-1 की प्रोजनी स्कीम के तहत गांव हरकिशनपुरा में कार्यक्रम करवाया गया, जिसमें 50 पशु पालकों ने प्रोजनी स्कीम के तहत पैदा हुई कट्टियां समेत शिरकत की। डा. गगन बजाज वेटरनरी अधिकारी ने पशुपालकों का स्वागत किया। डा. परमिंदरजीत सिंह डा. गुरदर्शन सिंह ने जज की भूमिका निभाई। डा. देविंदरपाल सिंह ने पशु पालकों को पशुओं की नस्ल सुधार, सेहत संभाल प्रोजनी स्कीम संबंधी जानकारी दी। पटियाला से आए डा. मेजर सिंह ढिल्लों डा. सुखचरणजीत सिंह ने इनाम बांटे। मंच संचालन डा. यादविंदर सिंह ने किया। इस दौरान दौरान वेटरनरी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह, राम सिंह, बलजिंदर ने ड्यूटी निभाई।