संस्था ने स्टूडेंट्स को बांटी जर्सियां
संगरूर|मां संतोषीवेलफेयर संस्था की अाेर से सरकारी मिडल स्कूल देहकलां के जरूरतमंद छात्रों को 35 जर्सियां बांटी गई। संस्था के प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन सालों से इस स्कूल के जरूरतमंद छात्रों की सहायता करती रही है।
इस मौके पर विनायक बांसल, सुनील कुमार, तरुण कुमार, राजेश अग्रवाल, राजीव जैन, पुरषोतम दास, मोहित कुमार, पुनीत कुमार मौजूद थे। मुख्य अध्यापिका परमजीत कौर समूह स्टाफ ने संस्था का धन्यवाद किया।