- Hindi News
- अब अंडरग्राउंड पाइपों से होगी खेतों में सिंचाई
अब अंडरग्राउंड पाइपों से होगी खेतों में सिंचाई
राष्ट्रीयकृषि विकास योजना के तहत जिले में 4.78 करोड़ रुपए खर्च करके 21 साझे अंडरग्राउंड पाइपों के प्रोजेक्ट मुकम्मल हो गए हैं। डीसी अर्षदीप सिंह थिंद ने बताया कि इस योजना का मकसद सिंचाई पानी की संभाल बचत करना है। इससे लगभग 15 से 25 फीसदी नहरी पानी की बचत होती है और पैदावार में भी 15 से 20 फीसदी इजाफा होगा है। इस स्कीम के अधीन साझे अंडरग्राउंड पाइपों के प्रोजेक्ट्स के लिए भारत सरकार 90 फीसदी सहायता देती है 10 फीसदी हिस्सा किसान डालता है।
उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत संगरूर में लगभग 4.78 करोड़ रुपए की राशि खर्च करके 21 साझे अंडरग्राउंड पाइपों के प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया गया है। लगभग 33 हजार 993 मीटर अंडरग्राउंड पाइप बिछाकर 2277 हेक्टेयर रकबा कवर किया जा चुका है। योजना के तहत जिले में लगभग 1041 किसानों को फायदा हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान पांच और साझे अंडरग्राउंड पाइपों के प्रोजेक्ट्स के निर्माण का काम गांव महिलां, मंडवी, शेरों, रामगढ़, जवंधे/छाजली में चल रहा है। उन्होंने बताया कि साझे अंडरग्राउंड पाइपों के प्रोजेक्ट्स का निर्माण सिर्फ नकारा हो चुके नहरी पक्के खालों की जगह पर ही की जाती है। डीसी ने किसानों से अपील की कि योजना के लाभ के लिए उप मंडल भूमि सुरक्षा अधिकारी संगरूर सुनाम के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
डीसी अर्षदीप सिंह थिंद