पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारिवारिक काॅमेडी है ‘क्रॉस कनेक्शन’

पारिवारिक काॅमेडी है ‘क्रॉस कनेक्शन’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| सुनाम (संगरूर)

गुरुनानक देव डेंटल कॉलेज रिसर्च इंस्टीट्यूट में पंजाबी फिल्म ‘क्रॉस कनेक्शन’ की स्टार कास्ट प्रोमोशन के लिए पहुंची। इस मौके संस्था के डायरेक्टर अमन अरोड़ा ने फिल्म कास्ट का स्वागत किया। यह फिल्म 26 दिसंबर को रिलीज होगी। इस दौरान छात्रों के मुकाबले करवाए गए और विजेताओं को फिल्म के गीतों की सीडी पुरस्कार के रूप में दी गई। फिल्म कास्ट ने छात्रों के साथ खूब मस्ती करके धमाल मचाई। फिल्म डायरेक्टर निशांत भारद्वाज ने कहा कि 26 दिसंबर को देश के महान शहीद ऊधम सिंह का जन्म दिवस है और उनकी फिल्म भी इसी दिन रिलीज होनी है। उसी के तहत पूरी फिल्म कास्ट यहंा पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक कॉमेडी है। फिल्म के अभिनेता गैरी बड़ैच तथा अभिनेत्री सुमनदीप ने अपने किरदार की जानकारी दी। वहीं प्रसिद्ध कॉमेडियन बीएन शर्मा ने कॉमेडी करके छात्रों को खूब हंसाया। फिल्म के गाने राहत फतेह अली खान, नवराज हंस ने गाए हैं।

डेंटल कॉलेज में पहुंची पंजाबी फिल्म क्रॉस कनेक्शन की कास्ट।