माही गिल ने स्टूडेंट्स का किया सम्मान
दिल्लीपब्लिक स्कूल संगरूर में दूसरे वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।
वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अंग्रेजी प्ले, स्कूल बैंड, तारे आसमां के, स्टॉप चाइल्ड लेबर, इंडियन क्लासिकल डांस, मूर्खों की मंडली चली राज दरबार, भंगड़ा, जंक फूड हेल्दी फूड, वेस्टर्न डांस, ग्रुप साेंग और स्कूल साेंग के साथ अभिभावकों का खूब मनोरंजन किया।
समारोह के दौरान माही गिल ने इस वर्ष की अकादमी ट्रॉफी के विजेता टैरेसा हाऊस के छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस आग की घटना के दौरान अपनी जान पर खेल कर छात्रों को बचाने वाले युवक कुलबीर सिंह को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। माही गिल ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों का कार्यक्रम देख कर उसे भी अपने बचपन की याद गई। उन्हें भी मंच का काफी शौक रहा है।
उत्सव में बच्चों ने प्रतिभा का बखूबी प्रमाण दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए माही गिल ने स्कूल प्रबंधन और स्टाफ को बधाई दी। मौके पर रवि शेर सिंह तूर, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, प्रिंसीपल पूनम सूद आदि उपस्थित थे।
पंजाबी सिनेमा का भविष्य अच्छा: माही
पत्रकारोंसे बातचीत में माही ने कहा है कि वर्तमान समय में पंजाबी सिनेमा काफी तरक्की कर चुका है। पंजाबी सिनेमा का भविष्य काफी अच्छा है। पॉलीवुड अच्छे बजट की फिल्में दे रहा है। हिंदी फिल्मों के बजट के समान पंजाबी फिल्मों का निर्माण हो रहा है। मौजूदा समय में पंजाबी हिंदी सिनेमा में कोई अंतर नहीं रहा है। पंजाब सुपरहिट मूवी कैरी ऑन जट्टा के सीक्वेल संबंधी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
संगरूर: दिल्ली पब्लिक स्कूल में ट्रॉफी देती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल।
कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।