पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात करोड़ की लागत से बनेगा संगरूर का बस स्टैंड : सीपीएस

सात करोड़ की लागत से बनेगा संगरूर का बस स्टैंड : सीपीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर और भाजपा की ओर से बस स्टैंड की दयनीय हालत का मुद्दा उठाने के बाद आखिर बस स्टैंड के निर्माण को हरी झंड़ी मिल गई है। बुधवार को हलके के विधायक और सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग ने दावा किया है कि बस स्टैंड के निमार्ण के लिए टेंडर कॉल किए जा चुके हैं। बस स्टैंड के निर्माण पर सात करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। गर्ग ने मीडिया के सामने नए बस स्टैंड की मॉडल तस्वीर भी पेश की।

बता दें कि बस स्टैंड की दयनीय हालत को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से कई बार मुद्दे को उठाया गया था। इस दौरान शिअद की सहयोगी पार्टी भाजपा के प्रतिनिधि भी बस स्टैंड के निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर चुके थे। भाजपा के सचिव जतिंद्र कालड़ा की ओर से बस स्टैंड की दयनीय हालत की शिकायत पंजाब मानव अधिकार कमीशन के पास भी दर्ज करवाई गई थी। कमीशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीआरटीसी के एमडी को 28 जनवरी 2015 को कमीशन के सामने तलब किया गया है।

24दिसंबर तक खुलेंगे टेंडर : बुधवारको पंजाब सरकार के सीपीएस हलका विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने बताया कि बस स्टैंड बनाने के लिए 7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पीआरटीसी द्वारा 24 दिसंबर तक बस स्टैंड के टेंडर खोले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बस स्टैंड का रकबा 48 कनाल है जहां आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड बनाया जाएगा। 15 टर्मिनल वाले बस स्टैंड में कार पार्किंग, स्कूटर स्टैंड, फूड कोर्ट के अलावा अन्य सुविधाएं होंगी।

सड़कोंपर भी खर्च किए जाएंगे करोड़ों रुपए : उन्होंनेबताया कि 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की तरफ से गुरुद्वारा नामदेव कृष्णपुरा रोड तक सड़क बनाई जाएगी, जिसके लिए 30 तारीख तक टेंडरों की मांग की गई है। 25 करोड़ रुपए की लागत से खुराणा गांव से बरनाला रोड रिलायंस पंप तक 16.50 मीटर सड़क चौड़ी करने का काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में बिजली सप्लाई सुचारू बनाने के लिए करीब 200 ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं।

संगरूर में नए बस स्टैंड की मॉडल तसवीर पेश करते सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग।

संगरूर | शहरमें 6 लाख रुपए की लागत से 15 फरवरी तक 4 पब्लिक शौचालय बनाए जाएंगे। पंजाब सरकार के सीपीएस हलका विधायक प्रकाश चंद गर्ग ने जिला प्रबंधकीय परिसर के बैठक हाॅल में नगर काउंसिल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी अर्षदीप सिंह थिंद एडीसी प्री