कैंप में 350 मरीजों का चेकअप
संगरूर|अकाल कॅालेजकाउंसिल के सहयोग से सोहाना अस्पताल सोहाना मोहाली के जोड़ बदलने के विभाग की ओर से हड्डियों का मुफ्त चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ज्वाइंट सर्जन चीफ डॉ. गगनदीप सिंह सचदेवा, डा. अमनदीप सिंह, डा. प्रमोद, डा. अमनदीप सिंह और डा. हरपाल सिंह ने करीब 350 मरीजों का चेकअप किया।
कैंप का उद्घाटन काउंसिल के सचिव जसवंत सिंह खैहरा की ओर से किया गया। इस मौके पर हरचेत सिंह चहल, बलवंत सिंह सिद्धू, गुरजंट सिंह दीदारगढ़, भूपिंदर सिंह ग्रेवाल, गुलजार सिंह कटू, हरचरण सिंह, कुलदीप सिंह, बबनजीत कौर, करनैल कौर, अमनदीप कौर, सुखदेव सिंह उपस्थित थे।