भ्रूणहत्या नहीं करने का दिया संदेश
संगरूर|नेहरू युवाकेंद्र संगरूर ने कन्या भ्रूणहत्या रोकू जागरुकता प्रोग्राम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपली-चट्ठा में स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता रानी की अगुवाई में नाटक का मंचन किया। इस दौरान नाटक मंडली आर्ट ग्रुप मानसा के कलाकारों ने कुलवंत सिंह के निर्देशन में नाटक सो क्यों मंदा आखिए, जित जंमह राजान का मंचन करके कन्या भ्रूण हत्या करने का संदेश दिया। इस दौरान गगनदीप कौर दिलबाग सिंह ने इस सामाजिक बुराई पर कटाक्ष करता गीत पेश किया। स्कूल के सीनियर लेक्चरर डा. इकबाल सिंह ने कहा कि नाटक और गीतों से कन्या भ्रूणहत्या नशों के खिलाफ मिले संदेश को अपने घरों, मोहल्लों, गांवों पूरे समाज तक लेकर जाएं। इस मौके पर सरपंच अवतार सिंह, पंच आदि मौजूद थे। लेक्चरर अमरीक सिंह हथन, रणजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, बिंदू चुघ, रमनदीप कौर, रणधीर सिंह आदि ने योग्य प्रबंध करने में योगदान दिया।