पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकारों की जानकारी दी

मानवाधिकारों की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज सुनाम (संगरूर)

इंटरनेशनलह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने रिश्ता रिसोर्ट में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार समागम में एसडीएम परनीत शेरगिल मुख्य मेहमान तथा डीएसपी सुखदेव सिंह विर्क विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए। सेमिनार में एसडीएम ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए एक समान अधिकार बनाए गए हैं। बोलने की आजादी, विरोध दर्ज करवाना, सेवा कानून, मीडिया को आजादी, सरकारी विभागों से जानकारी लेना आदि मानवाधिकार के तहत है। देश की न्यायपालिका समेत केंद्र कई राज्यों की सरकारों ने नागरिकों को अहम अधिकार दिए हैं। इसका प्रयोग करके कोई भी नागरिक अपना काम तय समय पर करवाने का अधिकार रखता है। समागम में वक्ताओं ने आरटीआई कानून को तवज्जो देने की आवाज उठाई। साथ ही मानवाधिकार के हनन के मामलों को पूरी मजबूती से उठाने की अपील की। समागम में राजिंदर गोयल, जतिंदर जैन, परवीन कुमार, राजेश अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। मौके पर यादविंदर निर्माण, अमित कुमार, वरिंदर कुमार, जरनैल सिंह, राम लाल, शमिंदर सिंह, हरीश पुरी, संदीप जिंदल हाजिर थे।

सुनाम में सेमिनार में मंच पर बैठे मेहमान।