धान की खरीद होने पर पाठ के भोग डाले
धानकी खरीद सफलतापूर्वक सम्पन्न होने की खुशी में खुराक और सप्लाई विभाग के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों ने तप स्थान नग्न बाबा श्री साहिब दास जी नाभा गेट में परमात्मा का शुकराना करने के लिए धार्मिक समागम करवाया। इस दौरान श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए। नग्न बाबा साहिब दास के हजूरी जत्थे भाई तेजिंदर सिंह और हेड ग्रंथी मालविंदर सिंह लाली ने कीर्तन और गुरमति विचारों से संगत को निहाल किया।
खुराक और सप्लाई विभाग मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन के प्रधान हरीश कुमार अरोड़ा ने संगत का स्वागत किया। इस मौके पर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, मुनीष नरुला जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर, संजीव माणकवाल जिला मैनेजर मार्कफैड, मानव जिंदल जिला मैनेजर पनसप, इकबाल सिंह सेठी एडिशनल जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर, गुरप्रीत सिंह कंग खुराक सप्लाई अधिकारी, राजेश बांसल इंचार्ज संगरूर, राज्य पेंशनर्स नेता राज कुमार अरोड़ा, सीता देवी, हरप्रीत सिंह जोगा, विष्णु दत्त शर्मा, राजविंदर सिंह, पदम मित्तल, हरप्रीत सिंह, कुलदीप कांत, आशीष कुमार, शिंदरपाल अष्टा, नरिंदर सिंह, हरिंदर सिंगला, बाबा प्यारा सिंह, सारंगा सिंगला, जसवीर सिंह खालसा, परनीत कौर ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
संगरूर में अधिकारियों को सम्मानित करते हुए ग्रंथी साहिबान।