श्याम के भजनों पर झूमे भक्त
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
श्रीप्रभु सेवा समिति की ओर से शिव निकेतन धर्मशाला में तीन शाम, श्याम ही श्याम समागम का आगाज पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। इसमें वृंदावन से आई भजन गायिका पूनम दीदी (साध्वी पूर्णिमा) ने श्रद्धालुओं को भजन और प्रवचनों से निहाल किया। समागम में मुख्य मेहमान के रूप में एफसीआई के सदस्य घनशाम कंसल उपस्थित हुए। पूनम दीदी ने भगवान कृष्ण की स्तुति करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण तो प्रेम के भूखे हैं। उन्होंने अपनी लीलाओं से पूरे जगत को मंत्रमुग्ध कर दिया और बुराई का नाश किया। उन्होंने भजन हरे राम हरे कृष्ण, हम तेरे शहर में आए हैं आदि प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया। समागम में मेहमानों का सम्मान किया गया। मौके पर गीता शर्मा, डीएसपी रूपिंदर भारद्वाज, एडवोकेट रविंदर भारद्वाज, गोपाल शर्मा, आरएन कंसल, जतिंदर जैन, सुनीता शर्मा आदि हाजिर थे।
सुनाम में धार्मिक समागम में मेहमानों का सम्मान करते आयोजक।