- Hindi News
- ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन आक्रमण सिंह सम्मानित
ह्यूमन राइट्स के चेयरमैन आक्रमण सिंह सम्मानित
संगरूरमें हाल ही में हुए एक समारोह के दौरान पंजाब ह्यूमन राइट्स कमिशन के सदस्य बलजिंदर ठाकुर ने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ऑफ इंडिया के पंजाब के चेयरमैन आक्रमण सिंह शम्मी को उनकी बढिय़ा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बता दें कि शम्मी ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स नई दिल्ली के सदस्य भी हैं।
वह लंबे समय से ह्यूमन राइट्स के साथ जुड़े हुए हैं और समय-समय पर सेमिनारों का आयोजन करते हैं। मौके पर डीसी अर्षदीप सिंह थिंद, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, चरणजीत सिंह उडारी, एडवोकेट दिनेश मौजूद थे।
संगरूर: आक्रमण सिंह शम्मी को सम्मानित करते हुए बलजिंदर ठाकुर