पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन

यूरिया की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)

यूरियाखाद की किल्लत के विरोध में कुल हिंद किसान सभा की अगुवाई में किसानों ने गांव बख्शीवाला में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि गलत नीतियों के कारण किसानों का आर्थिक शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोष रैली को संबोधित करते कामरेड हरदेव सिंह तथा जगदीश सिंह ने कहा कि पंजाब में ज्यादातर खाद की सप्लाई सहकारी सभाओं के माध्यम से होती है लेकिन इस समय यूरिया का एक भी थैला सहकारी सभाओं में नहीं है। जिससे गेहूं की फसल पर असर पड़ने लगा है। नाइट्रोजन की कमी से गेहूं की फसल का बढऩा रुक गया है।

उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं में यूरिया के नहीं आने के कारण किसान बाजार से महंगे दाम पर यूरिया खरीदने को विवश हो रहे हैं। बाजार में किसानों की जमकर लूट हो रही है और यूरिया के साथ अन्य सामान जबरदस्ती दिया जा रहा है। यह सब केंद्र राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है। देश में निजीकरण की नीति के कारण यह समस्याएं पैदा हो रही हैं। किसानों ने पंजाब सरकार खेतीबाड़ी विभाग से मांग की कि सहकारी सभाओं में तुरंत यूरिया खाद भेजी जाए। व्यापारियों के गोदामों में पड़े यूरिया को बाजार में सार्वजनिक किया जाए। मौके पर महिंदर सिंह, लाभ सिंह, दुल्ला सिंह, जीत सिंह, मलकीत सिंह, हरदियाल सिंह, धर्म सिंह, शिंगारा सिंह, चरणा सिंह, गुरबचन सिंह, लाल सिंह आदि हाजिर थे।

सुनाम के गांव बख्शीवाला में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते किसान।