- Hindi News
- 123 किसानों को 558 लाख के कर्ज के मंजूरी पत्र दिए
123 किसानों को 558 लाख के कर्ज के मंजूरी पत्र दिए
संगरूर| पंजाबनेशनल बैंक की ओर से चलाई जा रही स्पेशल खेतीबाड़ी कर्ज मुहिम 2014 के तहत खेतीबाड़ी कर्ज कैंप का आयोजन किया गया। इसमें संगरूर और नजदीकी गांवों से किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर ओपीएस राणा, एजीएम ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कैंप के दौरान 123 किसानों को लगभग 558 लाख रुपए के कर्ज के मंजूरी पत्र दिए। किसानों को बैंक द्वारा विभिन्न स्कीमों के अधीन दिए जाने वाले कर्जों की जानकारी दी गई। किसानों के साथ उनकी मुश्किलों सुझावों संबंधी भी चर्चा की गई।
संगरूर: किसान को कर्ज का मंजूरी पत्र देते हुए अधिकारी।