पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किया प्रदर्शन

सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीक्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज़ यूनियन पंजाब ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी के आह्वान पर मुलाजिम बुधवार को बादल सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों झूठे वादों के खिलाफ रोष मार्च निकालकर डीसी कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यूनियन के प्रवक्ताओं ने कहा कि सरकार छठा वेतन कमीशन बैठाने, ठेकेदारी सिस्टम के अधीन काम करते मुलाजिमों, दिहाड़ीदार, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने, विभागों में ठेकेदारों को दरकिनार करने, वेतन स्केलों की खामियां दूर करने, महंगाई भत्ते की किश्तें नकद देने, दर्जा चार मुलाजिमों की रेगुलर भर्ती पर पाबंदी हटाने आदि मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। सरकार ने खजाना खाली होने के बहाने बनाकर अदायगियों पर अघोषित पाबंदी लगा दी है। मुलाजिमों को कई माह से वेतन नसीब नहीं हुआ है। जिस कारण मुलाजिमों में सरकार के विरुद्ध रोष बढ़ रहा है।

प्रवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बातचीत के जरिए मुलाजिमों की मांगों का निपटारा किया तो नगर काउंसिल चुनाव के दौरान मुलाजिम जोरदार ढंग से रोष प्रदर्शन करेंगे।

रैली को जीत सिंह बंगा, रणजीत सिंह राणवां, मेला सिंह पुंनांवाल, बिक्कर सिंह सीबिया, अमरजीत सिंह, हंसराज दीदारगढ़, भरपूर सिंह भुल्लर, सुरजीत सिंह पेधनी, रमेश कुमार, बलदेव हथन, केवल सिंह, अमरदास घाबदां, गुरतेज राम शर्मा, वरिंदर सिंह, गुरमेल, सीता राम शर्मा, सर्बजीत सिंह आदि ने संबोधित किया।

संगरूर में डीसी कार्यालय के सामने धरना देकर भड़ास निकालते हुए मुलाजिम।