ढढोगल में किसानों को किया जागरुक
गांवढढोगल में कुदरती स्रोतों की सांभ-संभाल विषय पर खेत दिवस किसान जागरुकता सेमिनार करवाया गया। डा. महेश कुमार नारंग खेतीबाड़ी इंजीनियर ने कहा कि कुदरती स्रोतों के रख रखाव सुचारू इस्तेमाल के लिए खेती मशीनरी की बहुत अहमियत है। उन्होंने बताया कि हैप्पी सीडर मशीन से गेहूं की बिजाई करने से जहां धान की पराली को जलाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं इस तकनीक से गेहूं की बिजाई का खर्च भी कम होता है।
मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. जगतार सिंह बराड़ ने किसानों को फसलों की वेस्टेज का सुचारू इस्तेमाल करने का आह्वान किया। मिट्टी की जांच के तरीके बताए। सेमिनार में 300 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जसप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद थे।
किसानों को संबोधित करते डा. महेश कुमार नारंग।