पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबार्ड ने संगरूर के लिए जारी की 13,180 करोड़ की कर्ज योजना

नाबार्ड ने संगरूर के लिए जारी की 13,180 करोड़ की कर्ज योजना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|राष्ट्रीय खेतीबाड़ीपेंडू विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा जिला संगरूर के लिए तैयार की गई संभावित कर्ज योजना एडीसी डी राजिंदर बत्तरा ने जारी की। उन्होंने बताया कि 13180 करोड़ रुपए की यह योजना जिले के प्राथमिक क्षेत्र के लिए जरूरी कर्जों की पूर्ति करेगी। यह राशि जरूरतमंद किसानों, मध्यम लघु उद्योगपतियों अन्य प्राथमिक क्षेत्र कर्जों के लाभपात्रियों को उपलब्ध होगी। पिछले वित्तीय साल के मुकाबले इस संभावित कर्ज योजना में 16 फीसदी का इजाफा किया गया है। इससे कर्ज की अतिरिक्त जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस मौके जिला लीड बैंक मैनेजर पवन गोयल आदि मौजूद थे।

नाबार्ड की कर्ज योजना जारी करते एडीसी बत्तरा।

खबरें और भी हैं...