पश्चिमी सभ्याचार के वर्क कल्चर को ही अपनाएं : केवल सिंह
लाइफगार्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में वेलेंटाइन डे के संबंध में कार्यक्रम रखा गया। इस मौके केटी रॉयल होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर केवल सिंह तूर ने कहा कि हमें सच्चे दिल से सभी से प्यार करना चाहिए अपने सभ्याचारक विरसे को भी याद रखना चाहिए। संस्था के डायरेक्टर डा. सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्याचार की नकल नहीं करनी चाहिए बल्कि उसके वर्क कल्चर को ही अपनाना चाहिए। जीवन में शर्म हया को कभी भी छोड़ना नहीं चाहिए।
इस दौरान छात्राओं ने पंजाबी गीत कविशरी से खूब समय बांधा। मौके पर एसएस फुल, कुलविंदर कौर, डा. चरणजीत सिंह, लाल सिंह,जगरूप सिंह मान, प्रिंसिपल जया रानी, परमजीत कौर, रमनदीप कौर, अमनदीप सिद्धू, परमिंदर कौर, सुमन खास, इंद्रप्रीत कौर, मिनल, हरमन कौर, प्रभजोत कौर आदि मौजूद थे।