गोदाम का ताला तोड़ घी चोरी करने वाले 2 काबू
संगरूर|गोदाम काताला तोड़कर घी चोरी करने वाले 2 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दीपक कुमार निवासी मोहल्ला काली चरण बस्ती सुनाम ने बताया कि उसकी घी-चीनी की दुकान है। गोदाम सिटी रोड सुनाम वाली गली में है। 10 फरवरी को गोदाम बंद करके चला गया था। 11 को सुबह आकर देखा तो गोदाम का ताला टूटा हुआ था। गोदाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 9 टीन घी मार्का शुभम रिफाइंड चोरी कर लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी मोहल्ला काली चरण बस्ती सुनाम विक्की निवासी मोहणे पोडीया सुनाम गोदाम के आस-पास चक्कर काट रहे थे। उसे यकीन है कि इन्होंने ही गोदाम में चोरी की है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड करके 7 टीन घी बरामद करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।