पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह करवाया

छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| नेशनलइंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम की छात्राओं का शपथ ग्रहण लैंप लाइटिंग समारोह करवाया गया।

इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुरिंदर सिंगला मुख्य मेहमान मैडम वायलट विशेष मेहमान थे। कॉलेज के डायरेक्टर शिव कुमार आर्य ने उनका स्वागत किया नए छात्रों को नर्सिंग प्रोफेशन में आने की बधाई दी। कॉलेज के प्रिंसिपल परमजीत कौर ने प्रोग्राम के बारे में बताया। मैडम वायलट ने नर्सिंग रोजगार के बारे में जानकारी दी।

मैडम बलविंदर ग्रेवाल ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने गिद्दा, भंगड़ा, गीत, कविता आदि कार्यक्रम से खूब समा बांधा।

नेशनल कॉलेज में डांस पेश करती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...