पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांच के लिए लुधियाना से पहुंची टीम

जांच के लिए लुधियाना से पहुंची टीम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवकलौदी में किसान के डेयरी फार्म में रविवार सुबह अचानक दूध देने वाली 28 गायों की मौत हो गई है, जबकि 8 गंभीर बीमार गायों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पशु पालन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची। लुधियाना से गुरु अंगद देव वेटर्नरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक गायों का पोस्टमार्टम कर सैंपल जुटाए। घटना के बाद से गांव कलौदी में मातम का माहौल छाया हुआ है।

किसान राजवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे जब वह डेयरी फार्म में गया तो 3 गाय गिरी पड़ी थी। उसने तुरंत इसकी सूचना वेटर्नरी डाक्टर यादविंदर सिंह सिद्धू को दी, जोकि मौके पर पहुंच गए।

बाद में डा. शविंदर सिंह की अगुवाई में पशु पालन विभाग की टीम पहुंच गई। करीब डेढ़-दो घंटे में ही 28 गऊओं ने दम तोड़ दिया, जबकि 8 गायों की हालत गंभीर थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा कारणों का पता

गुरुअंगद देव वेटर्नरी यूनिवर्सिटी लुधियाना से डा. मनदीप पाल सिंह बल्ल की अगुवाई में 4 सदस्यीय टीम पशु पालन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है। डा. यादविंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि खुराक, खून, लीवर, दिल आदि के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डा. सुखचरणजीत सिंह गोसल ने बताया कि अंदेशा है कि पेट में जहर फैलने से गऊओं की मौत हुई है। जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

28 गायों की मौत के बाद खाली हुआ डेयरी फार्म।

खबरें और भी हैं...