कबड्डी में छपार की टीम ने 51 हजार का ईनाम जीता
गांवछपार में रणवीर सिंह राणा एनआरआई लोगों ने कबड्डी टूर्नामेंट करवाया। इस मौके पर विधायक मनप्रीत सिंह आप नेता जसवीर सिंह जस्सी सेखों ने विशेष तौर पर शिरकत की। टूर्नामेंट के दौरान 75 किलो वर्ग में जरगड़ी की टीम ने गांव रछीन की टीम को हराकर 18 हजार रुपए का ईनाम जीता। ओपन कबड्डी में छपार की टीम ने गांव कलसीयां की टीम को हराकर 51 हजार का ईनाम हासिल किया।