रस्साकसी के प्रदर्शनी मैच में संगरूर ने मारी बाजी
शहीद-ए-आज़मभगत सिंह पंजाब गेम्स राज्य के विभिन्न शहरों में शुरू हो गया हैं। संगरूर में एथलेटिक्स, खो-खो रोलर स्केटिंग के मुकाबले शुरू हो गए हैं। इस मौके पर सीपीएस बलवीर सिंह घुन्नस ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। पूरे राज्य से पहुंचे करीब 1800 खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।
घुन्नस ने नौजवानों को खेलों में अधिक से अधिक रुचि लेकर अपना शारीरिक मानसिक विकास करने के लिए प्रेरित किया। घुन्नस ने कहा कि खेलों को विकसित करने के लिए पंजाब सरकार ने खेल ढांचे पर 220 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए हैं। गोल्ड मैडल जीतने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
इस दौरान रस्सा-कस्सी का प्रदर्शनी मैच करवाया गया। जिसमें संगरूर ने पहला फाजिलका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके एडीसी अरविंद कुमार एमके, प्रधान रिपुदमन सिंह ढिल्लों, सरजीवन जिंदल, संजय महाजन, रविंदर सिंह, दलजीत सिंह, बलजीत सिंह सीबिया, हैप्पी ठेकेदार, इंद्रपाल सीबिया, खुशविंदर सिंह, यादविंदर सिंह मौजूद थे।
रस्साकसी में दमखम दिखाते खिलाड़ी।