पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुओं के पिंगलवाड़े का स्थापना दिवस मनाया

पशुओं के पिंगलवाड़े का स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर)|सुनाम मेंस्थापित पशुओं के पिंगलवाड़ा \\\'खालस प्रेम मार्ग का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने कहा कि पशुओं का पिंगलवाड़ा स्थापित करना और हरेक तरह के घायल या बीमार पशु का अपने स्तर पर इलाज करने जैसा नेक काम उन्होंने पहले नहीं देखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उचित कदम उठाकर जमीन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संस्था के संस्थापक जोगिंदर सिंह सारों ने बताया कि छ: साल पहले उन्होंने लोगों के सहयोग से इसकी शुरुआत की थी। मौके पर प्रो. उदय प्रताप सिंह, रमेश शर्मा, श्रीराम, सतपाल, मदन लाल आदि हाजिर थे।