पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)

लोकसेवा मंच की ओर से शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा ब्रह्मसिरा मंदिर से शुरू होकर पुरानी अनाज मंडी, गीता भवन रोड, सिनेमा रोड, पीरां वाला गेट, रोज़ गार्डन होती हुई बाबा भाई मूल चंद साहिब के नजदीक श्री कल्याण गौशाला में पहुंची।

गौ भक्तों की ओर से जगह-जगह पर लंगर लगाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में जगह-जगह लंगर लगाया गया जहां श्रद्धालुओं ने लंगर छका।

लोक सेवा मंच के प्रधान अशोक गांधी ने बताया कि श्री कल्याण गौशाला में शनिवार को श्री रमायण जी के पाठ का आयोजन किया गया है। जिसके भोग रविवार सुबह डाले जाएंगे।

इस मौके पर जतिंदर जैन, अनिरूध वशिष्ठ हैप्पी, जीवन कुमार, राजेश कुमार, चंद्र मोहन, कौशिक आदि उपस्थित थे।

शनिवार को सुनाम में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।