पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग को बहला फुसलाकर ले भागा

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले भागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|नाबालिग लड़कीको बहला फूसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध संगरूर सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता के बयान कहा गया है कि उसकी तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। जिनमें से 13 वर्षीय लड़की फोकल प्वाइंट संगरूर की फैक्टरी में काम करती है। लड़की रोजाना सुबह 8 बजे काम पर जाती थी और शाम को 6 बजे घर जाती थी। 23 सितंबर को उसकी लड़की रोजाना की तरह सुबह 8 बजे काम पर गई थी परंतु घर नहीं लौटी है। पिता ने फोकल प्वाइंट में काम करता युवक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी संगरूर पर भगाने का आरोप लगाया है। संगरूर सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।