पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर काउंसिल उम्मीदवारों पर सोशल मीडिया का फीवर चढ़ा

नगर काउंसिल उम्मीदवारों पर सोशल मीडिया का फीवर चढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी नगर काउंसिल चुनाव के लिए 12 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में पार्षद बनने के सपने को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार को भी तेज कर दिया है। फेसबुक पर राजनीति का फीवर चढ़ गया है। लोगों से संपर्क करने के लिए उम्मीदवार फेसबुक और वट्सएप्प का भी खूब प्रयोग कर रहे हैं।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि चुनाव को दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है, इसलिए प्रचार का समय कम मिलने के कारण उम्मीदवार लोगों से संपर्क करने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहता है। वार्ड के हर मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए मतदाता को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर वोट डालने की अपील कर रहा है। उधर, चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव कमीशन की हिदायतों के अनुसार उम्मीदवारों के सोशल मीडिया पर नजर बनाने की बात कही गई है।

कई उम्मीदवारों तो ऐसे हैं जिनकी जानकारियों और उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर डालने के लिए स्पेशल ड्यूटियां तक लगा दी गई हैं।

वह लोग 24 घंटे उम्मीदवार के अकाउंट को अपडेट कर रहे हैं। मिनटों बाद उम्मीदवारों की गतिविधियां को अपडेट किया जा रहा है। फेसबुक आदि पर खुद को आगे दिखाने के चक्कर में नेता जी के समर्थक अपलोड की गई पोस्ट पर कमेंट और लाइक करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उम्मीदवार की पैठ को जमाने के लिए पोस्ट पर असली-नकली सैकड़ों लाइक कमेंट दर्ज हो रहे हैं।

चुनाव अधिकारी रखेंगे नजर

^उम्मीदवार सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार मर्जी से नहीं कर सकते हैं। चुनाव कमीशन की हिदायतों के अनुसार उम्मीदवारों के सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। विनोदकुमार गागट, अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी

जलसों की फोटो अपलोड

नामांकनके अंतिम तारीख के एक दिन पूर्व एसडीएम कार्यालय में जमावड़ा लगा रहा। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपने सैकड़ों समर्थकों समेत अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचे। इस दौरान नेता जी के हर जलसों की फोटो भी तुरंत फेसबुक पर अपलोड होती रही है।

युवाओं पर विशेष नजर

हरउम्मीदवार जानता है कि यदि वार्ड के हर घर से युवा उसके साथ जुड़ जाए तो उसकी जीत पक्की हो सकती है। तो ऐसे में युवाओं तक पहुंच करने के लिए सोशल मीडिया सबसे अच्छा चुनाव प्रचार साबित हो रहा है। इसमें उम्मीदवार का खर्चा नाममात्र और प्रचार अधिक मिल रहा है।

संगरूर: फेसबुक पर वोट डालने की अपील करते हुए उम्मीदवार

फेसबुक पर डाली गई नामांकण पत्र दाखिल करने की तस्वीर

संगरूर: फेसबुक पर पार्टी के हक में किया गया प्रचार