कीड़ों की रोकथाम को खाएं एल्बेंडाजोल
संगरूर|नेशनल डी-वर्मिंगदिवस के मौके पर सेहत विभाग के कर्मचारियों ने जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अमिता गोयल की देखरेख में स्कूलों में बच्चों को पेट के कीड़ों की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर जिला बीसीसी फेसिलिटेटर विक्रम सिंह ने बच्चों को समझाया कि अच्छी शिक्षा की प्राप्ति के लिए सेहत के प्रति जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेट में पैदा होने वाले कीड़े भोजन के प्रमुख पौष्टिक तत्वों को सोख लेते हैं। यह कीड़े शरीर में खून की कमी होने का प्रमुख कारण बनते हैं।