जट्ट महासभा की ब्लॉक बॉडी का किया गठन
संगरूर|अखिल भारतीयजट्ट महासभा ब्लॉक संगरूर की बैठक ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह खंगूड़ा की प्रधानगी में हुई। इसमें जट्ट महासभा के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लॉक बॉडी का गठन किया गया।
खंगूड़ा ने कहा कि जट्ट वर्ग के सभी लोगों को एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है और उनकी भलाई के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अकाली-भाजपा सरकार खुद को किसान हितैशी कहती है परंतु अफसोस कि शिअद द्वारा जट्ट को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करवाने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया गया। इस दौरान गुरमीत सिंह धालीवाल को सीनियर उप-प्रधान, वीरइंद्र सिंह सारों को उप-प्रधान, अमनदीप सिंह अकोई को उप-प्रधान, कुलदीप सिंह बालियां को उप-प्रधान, कौर सिंह सिद्धू को महासचिव, सुखदेव सिंह हरेड़ी को महासचिव, सुखविंदर सिंह चंगाल को महासचिव, प्रिथी पाल सिंह बाजवा को प्रेस सचिव, रविंदर सिंह बालियां को एग्जीक्यूटिव सदस्य, अजीत पाल सिंह को एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर ऑल इंडिया जट्ट महा सभा के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, अरविंद खन्ना, कुशलदीप सिंह ढिल्लों प्रधान जट्ट महासभा पंजाब स्टेट, गुरवीर सिंह गुरी भट्ठल प्रधान जट्ट महा सभा जिला संगरूर ब्लॉक प्रधान गुरविंदर सिंह खंगूड़ा का धन्यवाद किया।
संगरूर: जट्ट महासभा की ब्लॉक बॉडी के नवनियुक्त पदाधिकारी।