पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टमास्टर की मौत से भड़के कर्मचारी

पोस्टमास्टर की मौत से भड़के कर्मचारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कहादसे में आॅल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के सदस्य की वीरवार को मौत के साथ यूनियन सदस्यों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए यूनियन सदस्यों ने सिविल अस्पताल गेट के समक्ष नेशनल हाईवे पर धरना देकर डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर काम का नाजायज दबाव डाला जा रहा है।

यूनियन डिवीजन प्रधान सतनाम सिंह जवंधा ने बताया कि वीरवार को डाक विभाग की ओर से डाकघर में खाते खोलने के लिए संगरूर में कैंप लगाया गया था। विभाग की ओर से कर्मचारियों पर भी अधिक से अधिक खाते खुलवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वीरवार को यूनियन सदस्य ब्रांच पोस्ट मास्टर मक्खन सिंह ढींडसा कैंप में भाग लेने के लिए मोटरसाइकिल से गांव ढींडसा से संगरूर रहा था कि रास्ते में कार ने मोटर साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिससे मक्खन सिंह की मौत हो गई।

यूनियन नेताओं ने आरोप है कि मक्खन सिंह पर काम का अधिक दबाव था। जिस कारण यूनियन सदस्य तनाव में भी था। विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों पर अधिक से अधिक खाते खुलवाने का नाजायज दबाव डाला जा रहा है। जिसे यूनियन सदस्य बर्दाश्त नहीं कर पा रह हैं। ऐसे में सदस्यों की मानसिक हालत पर भी असर पड़ रहा है।

संगरूर: सिवल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।

मुआवजे की उठाई मांग

यूनियनकी ओर से मांग की गई कि मृतक सदस्य के पीडि़त परिवार को विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाए। कर्मचारियों पर नाजायज काम का दबाव बंद किया जाए। मौके पर जसमेल सिंह, गुरचरण सिंह, गुरनिन्द्र सिंह, भूपिंदर सिंह, कर्म सिंह आदि उपस्थित थे।

मुआवजे के लिए करेंगे सिफारिश

^विभागकी ओर से ही खाता खुलवाने के टारगेट दिए जाते हैं। जिसे आगे कर्मचारियों में विभाजित कर दिया जाता है। किसी पर निजी स्तर पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता है। वीरवार को पूरे पंजाब में कैंपों का प्रबंध किया गया था। जिसमें कर्मचारियों को बुलाया गया था। मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए विभाग से सिफारिश की जाएगी। दिलबागसिंह, सुपरिंटेंडेंट, संगरूर