पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी, इच्छुकों की सांसें अटकी

कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा में देरी, इच्छुकों की सांसें अटकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)

टिकटोंकी घोषणा नहीं होने के कारण कांग्रेस के इच्छुक प्रत्याशियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है और देरी से उनकी सांसें अटक गई हैं। ऐसे हालात में कांग्रेस के इच्छुक प्रत्याशी आजाद तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करने को विवश हो रहे हैं। लेकिन इच्छुकों को इस बात की चिंता सता रही है कि यदि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उनके लिए चुनाव मैदान से हटना मुश्किल हो जाएगा।

इस स्थिति में उनके लिए आगे कुआं, पीछे खाई वाले हालात बन जाएंगे। टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वे तो चुनाव मैदान से कदम वापिस खींच सकेंगे और ही बागी होकर चुनाव लड़ पाएंगे बल्कि इससे पार्टी के भीतर की खींचतान को हवा मिल सकती है। इच्छुक प्रत्याशी बार-बार पार्टी हाईकमान से संपर्क करके टिकट के ऐलान की जानकारी मांग रहे हैं।

वीरवार को यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मनप्रीत मनी, पूर्व नगर पार्षद घनशाम कंसल की प|ी कोमल कंसल समेत अन्य प्रत्याशियों ने आजाद तौर पर अपने कागज दाखिल किए हैं।

नामांकनके साथ देंगे अथॉर्टी लेटर

दूसरीतरफ कांग्रेस के हलका प्रभारी एआईसीसी सदस्य अमन अरोड़ा ने संपर्क करने पर बताया कि 12 फरवरी की रात अथवा 13 फरवरी की सुबह पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि पार्टी जिसे प्रत्याशी घोषित करेगी उसके नामांकन पत्र के साथ अथॉर्टी लेटर जोड़ दिया जाएगा।