रमनप्रीत बनीं पंजाब की बेटी
भास्कर न्यूज | अहमदगढ़ (संगरूर)
शांतातारा फॉर गर्ल्स कॉलेज में सभ्याचारक मेले का आयोजन किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर सुरिंदर दुआ ने मशहूर गायक अदाकार इंदरजीत निक्कू का स्वागत किया। निक्कू ने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा पंजाबी सभ्याचार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया अपने गीत भी सुनाए। प्रो. चरणप्रीत सिंह ने बताया कि सभ्याचारक मेले में छात्राओं के डांस, स्किट, मॉडलिंग, मेहंदी, रंगोली के मुकाबले करवाए गए।
इन मुकाबलों में रमनप्रीत कौर को पंजाब की बेटी चुना गया। पवनप्रीत कौर को पहरावा प्रदर्शनी, तोर पंजाबन दी परविंदर कौर, मिस फ्रेशर नवजोत कौर, रंगोली में प्रथम स्थान पूजा, दूसरा स्थान शबनम तीसरा स्थान हरप्रीत कौर ने प्राप्त किया। मेहंदी में पहला स्थान परविंदर कौर, दूसरा स्थान हीना तीसरा स्थान मनप्रीत कौर ने प्राप्त किया।
अहमदगढ़ के शांता तारा फॉर गर्ल्स़ कॉलेज में विजेता छात्राएं को सम्मानित करते इंदरजीत निक्कू स्टाफ सदस्य।